भारत का स्वतंत्रता दिवस - India Independence Day (2020)

Encrypting your link and protect the link from viruses, malware, thief, etc! Made your link safe to visit. Just Wait...

भारत का स्वतंत्रता दिवस - India Independence Day (2020)

India Independence Day

15 अगस्त 2020 को 74वां इंडिपेंडेंस डे है। 15 अगस्त 2020 को यह 74 वां स्वतंत्रता दिवस होगा। हर साल, 15 अगस्त को, देश ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। 1947 में, इस दिन भारत को एक स्वतंत्र देश घोषित किया गया था। 2020 में, भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में 74 वर्ष पूरा करेगा।

भारत में स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को होता है। यह 1947 की उस तारीख को मनाता है जब भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम लागू हुआ, जिसने भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग देशों के रूप में स्थापित किया, जो अब ब्रिटिश शासन के अधीन नहीं है। पाकिस्तान में भारत से एक दिन पहले, 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

भारत का स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त, India independence day, Independence day of india, 15 august 1947, Independence day history, facts and more details in hindi, Indian independence day 2020.

विषय-सूची

इंडियन इंडिपेंडेंस डे 2020 - India Independence Day

India's Independence Day:

स्वतंत्रता दिवस पर भारत ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त 1947 को मुक्त हुआ। इसलिए 15वें अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जहाँ गणतंत्र दिवस की बात आती है तो 26 जनवरी 1952 के दिन भारत को गणतंत्र घोषित किया गया और भारतीय संविधान की स्थापना हुई थी। इसलिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भारत इस 15 अगस्त को अपना 74 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर, सभी देशवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है क्योंकि हर कोई आजादी का महत्व जानता है।

१५ अगस्त के दिन पुरे भारत में विभिन्न उत्सवों का आयोजन करके स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। विशेष रूप से, देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर भारत का तिरंगा झंडा फहराता हैं और भाषण देता है जिसका राष्ट्रव्यापी प्रसारण होता है। इनके अलावा और भी अन्य पारंपरिक कार्यक्रमों शामिल है। विभिन्न जाति, धर्म के लोग स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में एकजुट होते हैं।

यह दिन देश भर में हर्ष उल्‍लास के साथ मनाया जाता है। भारतीय लोगों के लिए यह दिन बहुत मायने रखता है। इस दिन एक नए भारत की शुरूआत हुई और यह दिन प्रत्‍येक भारतीय को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है। इस दिन भारत को ब्रिटिश के चंगुल से छूटकारा मिला था। इसी दिन हम अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए थे। इसलिए १५ अगस्त का दिन हर एक भारतीय के लिए बहुत खास है।

यह दिन भारत की ब्रिटिश शासन से आजादी, मुक्ति की याद दिलाता है। साथ ही, 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस ब्रिटिश के सदियों से शासन को पराजित कर एक स्वतंत्र देश बनाने वाले भारतीय नायकों (स्वतंत्रता सेनानियों) को याद दिलाता है। जिन्होंने अपने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। स्वतंत्रता दिवस भारत में (भारतियों के लिए) एक बड़ा उत्सव है।

स्वतंत्रता दिवस आजादी का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। इसके अलावा, हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के लिए स्वतंत्रता मनाते हैं जिन्होंने हमारे देश को स्वतंत्र बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया और अपने जीवन का बलिदान कर दिया। इस दिन हम उन शहीदों को याद करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण गवां दिए। यह एक ऐसा दिन है जो सभी भारतियों को एकजुट होने की प्रेरणा देता है।

हम सब स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानते हैं कि, भारत ने आजादी कैसे प्राप्त की और हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए कितना संघर्ष किया। लेकिन हमारी आने वाली पीढ़ी और बच्चे यह नहीं जानते हैं उन्हें बताने की जरूरत है क्योंकि हमारे देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्र को बदलने की क्षमता है। नई पीढ़ी ही देश की नींव है।

ऐसे आर्टिकल से वे भारत के स्वतंत्रता दिवस के बारे में जान सकते हैं। अत: हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने देश के हित में काम करें, और अपने देश को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें। साथ ही युवाओं को अपने देश के प्रति जागरूक करना भी हमारी जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य उदेश्य देश की युवा पीढ़ी को जागरूक करना है।

उन्हें यह पता होना चाहिए कि, हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी कैसे मिली और हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के बारे में भी हमारे युवाओं को पता होना चाहिए। तभी वे आजादी का मतलब समझ पाएंगे और तभी उन्हें अपने देश की रक्षा करने की हिम्मत मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

हमारा इस आर्टिकल (India Independence Day) को लिखने उदेश्य यही है कि हमारे देश की युवा पीढ़ी भारत के स्वतंत्रता दिवस के बारे में जान सके।

आप सभी को हमारी तरफ से Happy Independence Day 2020.

0 Response to "भारत का स्वतंत्रता दिवस - India Independence Day (2020)"

Post a Comment